अमरोहा: अमरोहा में बदमाशों के हौसले बुलंद, गांव चांदनगर में बाइक खरीदने आए दो युवक बाइक लेकर फरार, पुलिस को दी तहरीर
Amroha, Amroha | Jul 22, 2025 अमरोहा में बदमाशों के हौसले बुलंद है।दो बदमाश एक बाइक को लेकर फरार हो गए। आज मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर निवासी साकिर पुत्र साबिर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि प्रीति 12 जुलाई की दोपहर करीब 3:00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर आए और बाइक खरीदने की बात कही। इसी दौरान दोनों युवक बाइक को चला कर देखने की बात कहने लगे।