कोल: पुलिसकर्मी द्वारा नमाजी को लात मारने के विरोध में बसपा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ADM सिटी को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 दिल्ली में नमाज पढ़ते एक नमाजी को पुलिसकर्मी द्वारा लात मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नमाज पढ़ते नमाजी को लात मारने के विरोध में आज अलीगढ़ में बसपा के पदाधिकारीयों ने प्रदर्शन किया और प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी अमित भट्ट को सौंपा है और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।