कोल: कुँवर नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में प्लॉट में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 थाना गाँधी पार्क के कुंवर नगर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्लॉट में पड़ा मिला है। मृतक हरेंद्र शादी पार्टियों में वेटर का काम किया करता था और कल अपने काम पर गया हुआ था। वही आज हरेंद्र का शव क्षेत्र के ही एक प्लॉट में पड़ा मिला है। घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।