कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत दबंग ने सरेआम की युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Mar 11, 2024 सरेआम दबंग किस्म के व्यक्ति के द्वारा युवक की मार पिटाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दबंग की मारपीट की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब युवक को होश आया तो युवक ने सोमवार करीब 3:00 बजे संबंधित थाने में जाकर उक्त दबंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही की बात कही है।