खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान की है, जहां पर रामलीला मैदान में बने चार मंजिला मंदिर के निर्माण और स्थापना के 6 वर्ष पूरे होने पर आगामी तीन फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, वहीं 2 फरवरी को रामायण पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिसको लेकर श्री रामलीला समिति के प्रबंधक ने गांव-गांव प्रचार शुरु किया है।