जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित भगेरी गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पंचायत भवन के अंदर रखे एक ड्रम से एक बच्चे का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बृजेश यादव के पुत्र ओम यादव के रूप में हुई है। आपको बता दें कि ओम शुक्रवार दोपहर घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक लापता हो गया।