भंडरिया–सिंजो मुख्य मार्ग पर सिंजो के पास शनिवार को देर शाम मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भंडरिया निवासी मनदीप कच्छप और रमकंडा के बेलवादामर निवासी मनोज मांझी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनदीप कच्छप बेलवादामर स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे और वहां से मनोज मांझी को लेकर मो