सिसई: बरटोली नागाटोली में नए पहान पुजार का चुनाव कर मनाया गया सरहुल महोत्सव
Sisai, Gumla | Mar 28, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरटोली नागा टोली में बुधवार को सरहुल महोत्सव मनाया गया। इस बारे में समाज सेवी श्याम सुंदर महतो और छेदु उरांव ने जानकारी देती हुए बताया कि पिछले 17 साल से गांव में नया पहान पुजार का चयन नहीं हुआ था। इस वर्ष सभी ग्रामीणों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ नए पहान विनोद उरांव तथा पुजार बिरस उरांव का चयन किया और सरहुल महोत्सव मनाया।