अनूपगढ़: अनूपगढ़ वार्ड नम्बर 21 में स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव
अनूपगढ़ में 1 अप्रैल को वार्ड नम्बर 21 में स्तिथ हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश शर्मा ने आज शनिवार सुबह 11 बजे बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक अप्रैल को सुबह 9:15 बजे भव्य निशान यात्रा, एक अप्रैल रात को विशाल भव्य जागरण और वही 2 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।