मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को शाम करीब चार बजे सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।बताया गया कि थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में रौता में छापामारी कर एनबीडब्ल्यू वारंटी बहादुर ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया।