फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4800 परीक्षार्थियों ने दी दो पालियों में पुलिस भर्ती नागरिक परीक्षा
जनपद फिरोजाबाद में कुल छह परीक्षा केंद्रों पर उप्र पुलिस भर्ती नागरिक परीक्षा पुलिस की कड़ी चेकिंग व सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में संपन्न हुई। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी चौकसी रही। वहीं डीएम एवं एसएसपी द्वारा जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।