फिरोज़ाबाद: गांव नगला चूरा इलाके में पानी को लेकर सास और नंदन ने महिला को मारपीट कर किया लहू लुहान
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला चूरा इलाके में शुक्रवार की दोपहर गांव नगला चूरा इलाके में कुसम नामक महिला को उसकी सास और नंदन ने डंडा और ईट मराकर घायल कर दिया। महिला लहूलुहान हुयी है। पीड़ित महिला की मानें तो पानी भरने को लेकर मारपीट की है। पीड़ित महिला ने पुलिस केस करा दिया है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।