पूसा: कोआरी गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब, स्कॉर्पियो और दो मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के वैनी थानाध्यक्ष के द्वारा गुरुवार 6:00 बजे के आसपास प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दिया है, कि गुप्त सूचना के आधार पर कोआरी गांव से एक स्कॉर्पियो में 411 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो मोटरसाइकिल को जब्तकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति हरपुर महम्मदा थाना पूसा का रहने वाला बताया गया है।