फुलवरिया: बथुआ बाजार में अनियंत्रित टेलर ने मचाई तबाही, दुकानों को रौंदते हुए घर में घुसा, लोगों में आक्रोश
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में बीती रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने भारी तबाही मचा दी। इस दौरान सड़क किनारे करीब कई दुकानों को रौंदते हुए करकट नुमा घर में घुस गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस हादसे में दुकानदारों के लाखों रुपए सामनों कि क्षति हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक और खलासी को हिरासत में ले ली है।