मनोहरथाना: मनोहर थाना तहसील परिसर में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, समस्याओं का निस्तारण
मनोहरथाना तहसील परिसर स्थित वीसी कक्ष में गुरुवार को उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।एसडीएम ने अधिकारियों को पाबंद किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें ताकि जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।