पूरनपुर: कोतवाली में डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें, ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, छात्रा फरीन बनी एक दिन की एसएचओ
पूरनपुर कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिन पर अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई।