फतेहपुर जनपद की बिंदकी कस्बे के समीप कुंवरपुर रोड कुंदनपुर स्थित टिकुरी माताजी मंदिर परिसर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की मौके पर गुरुवार की रात 10:00 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। भगवान श्री कृष्ण और राधा तथा वीर हनुमान की झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान श्री कृष्ण तथा राधा के साथ फूलों की होली भी खेली गई।