शहीद उधम सिंह कांबोज की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में 26 दिसंबर को कांबोज धर्मशाला रादौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणा कांबोज सभा जिला यमुनानगर व कांबोज धर्मशाला रादौर की प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांबोज समाज की एक योजना धर्मशाला के प्रधान वेद प्रकाश कांबोज व जिला कांबोज सभा के प्रधान लक्ष्मीचंद लक्षीबांस की अध्यक्षता में संपन्न हुई।