मवाना के गांव मटोरा में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे खेत में गेहूं बुवाई करते समय सीआरपीएफ के जवान सत्येंद्र रोटावेटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ के जवान की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है।