दुर्ग: भिलाई में कक्षा 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ के भिलाई में कक्षा 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 12वीं के एग्जाम अच्छे नहीं गए थे, जिससे वह टेंशन में रहती थी। इसके पहले भी 11वीं में 3 बार सप्लीमेंट्री और 12वीं में फेल हो चुकी है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।