दुर्ग: खेरदा गांव में शादी में आए एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा
खेरदा गांव में शादी में आए एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। पुलिस अधिकारी ने रविवार सुबह 8:00 बजे जानकारी देते हुए कहा कि युवक की पहचान शिव कुमार पटेल के रूप में हुई है। वह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के रीवा गहन गांव का रहने वाला था।