मछलीशहर: साठ लाख की लागत से बनेगा मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका का सभागार
आधुनिक सुविधाओं से भी होगा सुसज्जित नगर पालिका परिषद सभागार मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद अपने सभागार को बनाने के लिए करीब साठ लाख रुपए खर्च करने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक साल के भीतर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार बनकर तैयार हो जाएगा। सभागार को किराए पर भी देने की योजना बन रही है।