मछलीशहर: ग्राम पराहित में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीडीए पंचायत का किया आयोजन
ग्राम पराहित में समाजवादी पार्टी ने पीडीए पंचायत का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जौनपुर के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिंद रहे. उन्होंने कहा कि पार्टी के हाथों को मजबूत कीजिए जिससे आने वाले समय में युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार मिले व सर्व समाज का विकास हो. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ही ऐसा कर सकती है.