मछलीशहर: मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव में प्रेमी युगल ने खाया जहर प्रेमिका की मौत प्रेमी गंभीर।
मछलीशहर कोतवाली के कोटवा गांव निवासी प्रेमी प्रदीप यादव (17) बेलवा बाजार के पास एक भट्ठे पर जे सी बी चलाता था। उसी भट्ठे पर काम करने वाली एक किशोरी से प्रेम हो गया। रात में प्रेमी प्रेमिका दोनों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास एक साथ किया जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई है। प्रेमी वाराणसी में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।