मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर में अण्डे लदे ट्रक में लगी आग
मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर में शार्ट सर्किट से अण्डे लदी ट्रक में आग लग गयी। जिससे ट्रक व ट्रक पर लदे अंडों को काफी नुकसान पहुँचा। जानकारी के अनुसार HR -D 7857 ट्रक जिसका ड्राइवर विनय गुप्ता निवासी बंदायू के है इनके अनुसार यह ट्रक पर अण्डे लादकर करनाल(हरियाणा) से लहरतारा आ रहे थे, विनय ने बताया कि भोर में बस में आग लगने से पुलिस ने रास्ता रोक दिया था ।