वाराणसी में चलती बस में लगी आग, पुलिस ने बस में से यात्रियों को सुरक्षित निकाला
मंडुवाडीह थाना के महेशपुर के समीप चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, अग्निकांड में बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।