खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी चौराहे स्थित राहुल किराना स्टोर में बीती रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदार ने कांटे चौकी पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है।