इटावा: कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला में कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jun 5, 2025 कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय अफसर जान पत्नी स्व इसरार अहमद 18 मई को घर पर कूलर चालू करते समय उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गई थी। जोरदार झटका लगने से वह गिर पड़ी थी जिससे उनके सिर में भी चोट आयी थी। उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां से उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया, उपचार दौरान गुरुवार सुबह मृत्यु हो गई।