सारठ: शांति चौक के पास नाले का पानी बहने से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, जल्द होगा समाधान: MLA चुन्ना सिंह
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Sarath, Deoghar | Nov 24, 2025 सारठ शांति चौक के पास सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम 4 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया कि हमेशा पानी बहने से स्कूली बच्चों के कपड़े भी छिटे पड़ने से खराब हो जाते हैं। वहीं लोगों ने विधायक चुन्ना सिंह से ठोस पहल करने व समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इधर MLA ने जल्द समस्या का समाधान होने की बात कही है।