हज़ारीबाग: गौशाला परिसर में हजारीबाग यूथ विंग ने गौ सेवकों के बीच कंबल वितरित किए
कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में मंगलवार को तीन बजे हजारीबाग यूथ विंग ने गौशाला कर्मचारियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गौसेवा से हुई, जहां सदस्यों ने गौमाता को गुड़ व चोकर खिलाया। इसके बाद कर्मचारियों को शीतकाल से राहत देने हेतु कंबल वितरित किए गए।