देवसर: जल गंगा संवर्धन अभियान: जिले के ग्रामों में जल शपथ और जागरूकता रैली का आयोजन
जल है तो कल की अवधारणा को जन जन तक पहुचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के दौरान जल संरचनाओ के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य करने के साथ ही नवीन जल संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।