मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी। शनिवार के अपराह्न ढाई बजे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने शहर के बेयर पास स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 जनवरी से शुरू यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से 26 फरवरी तक चलेगा जिसका नाम मनरेगा बचाओ संग्राम होगा।