मऊ: मानिकपुर के ऊंचाडीह मे भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर बिरसा मुंडा युवा एकता ग्रुप द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मानिकपुर के ऊंचाडीह में बिरसा मुंडा एकता ग्रुप द्वारा आज रविवार की सुबह 11 बजे भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। और समाज में गरीब असहाय लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर करना है, जिससे कि समाज में कोई भी गरीब असहाय , शिक्षा से वंचित न रह जाए।