बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने जून माह में 391 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 285 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने जून माह में कुल 391 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पूरे माह वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान कर रही थी. एसपी ने बताया कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.