बेगूसराय: 01 लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मुन्नीलाल राय उर्फ मुन्ना राय को यूपी से पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
सिंघौल थाना क्षेत्र के एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मुन्नीलाल राय उर्फ मुन्ना राय को बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले से गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि इस अपराधी के लिये बेगूसराय पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किए हुए था.