बेगूसराय: मंझौल-2 पंचायत में मानसिक तनाव के कारण विवाहिता ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय जिले के मंझौल-2 पंचायत में मानसिक तनाव में विवाहिता ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई.