छतरपुर नगर: कोतवाली के पास सांड का आतंक, 60 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
छतरपुर शहर में आवारा मवेशियों का आतंक थम नहीं रहा है। आज 27 जनवरी सुबह करीब 9:00 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के पास एक आवारा सांड ने 60 वर्षीय बुजुर्ग लालजी पाटकर पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना सीसीटीवी और मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।हमले में बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी टूट गई।