कानपुर: लाल बंगला क्षेत्र में वेतन बढ़ाने और परमानेंट किए जाने की मांग को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी
लालबंगला क्षेत्र स्थित सीएचसी पर सोमवार दोपहर 1 बजे आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा वर्कर्स का कहना है कि वेतन बढ़ाने और परमानेंट किए जाने की मांग को लेकर 15 दिन से डीएम ऑफिस और सीएमओ के पास ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।