मुरादाबाद: दलपतपुर चौकी पुलिस ने 1200 नशे की गोलियों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
दलपतपुर चौकी पुलिस ने सिविल लाइन निवासी फरियाद उर्फ रियाज को 1200 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि दलपतपुर स्थित मिठाई की दुकान के पास से संबंधित युवक लड़खड़ाते हुए आया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1200 नशे की गोलियां बरामद हुई। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।।