मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बेटी की शादी कार्ड देकर वापस लौट रही मां और फूफा की तेज रफ्तार ट्रक की बाइक मे टक्कर लगने मौत
थाना पाकबड़ा स्थित मोढ़ा तैय्या गांव में बेटी की शादी कार्ड देकर लौट रही मां और फूफा की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। कार्ड देने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक के साथ ही उसके चालक को भी पकड़ लिया है।