बांदा: जनपद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खोए हुए 130 मोबाइल फोन किए रिकवर, ASP व सहायक SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Banda, Banda | Jan 5, 2026 बांदा जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा चलाया जा रहे अभियान मुस्कान के तहत, सीआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 130 मोबाइल फोन पुलिस नें रिकवर किएं हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, व सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है।