चित्तौड़गढ़: निंबाहेड़ा के ADJ की पत्नी का शव जावरा स्टेशन पर ट्रेन के कोच के टॉयलेट में मिला, साइलेंट अटैक से हुई मौत
निंबाहेड़ा में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश की पत्नी का शव मध्य प्रदेश के जावरा स्टेशन पर एक कोच के टॉयलेट में मिला. दोनों ही पति-पत्नी काचीगुड़ा भगत की कोठी एक्सप्रेस से निंबाहेड़ा आ रहे थे. ADJ राजकुमार चौहान निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतर गए लेकिन पत्नी उषा चौहान नहीं उतरी और ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई. ऐसे में उन्होंने जीआरपी को सूचना दी. जीआरपी