करकेली: विधायक बांधवगढ़ ने ग्राम जरहा में विकास कार्य और रंगमंच निर्माण का किया भूमिपूजन
Karkeli, Umaria | Mar 26, 2026 जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरहा मे विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह "लल्लू भैया" ने विकास कार्य और रंगमंच निर्माण कार्य का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया।इस दौरान ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार गांवो के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।