माण्डलगढ़: बेडच नाके के पास पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त
अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिगोद थाना पुलिस ने बुधवार को बेडच नाके के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। दोनों वाहन अवैध रूप से बजरी से भरे हुए पाए गए। थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध खनन रोकथाम अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने दोपहर करीब 1:00 बजे बेडच नाक