झांसी: पाल कॉलोनी के पास पत्नी के सामने ही पति को पहले बाइक ने मारी टक्कर फिर कार ने रौंदा, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Feb 21, 2025 झांसी में पत्नी के सामने पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह ट्रक ड्राइवरों को चाय देने जा रहे थे। तभी एक बाइक ने टक्कर मार दी और फिर एक तेज रफ्तार कार भी उसको रौंदते हुए निकल गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार देर रात सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी के पास हुआ है।