झांसी: मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Feb 21, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुम्भ हेतु प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ के दृष्टिगत वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेना रहा।