झांसी: रक्सा के खैरा गांव में जमीनी विवाद में युवक के साथ हुई मारपीट, अधमरा किया, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Feb 21, 2025 मामला रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है। जहां के रहने वाले नवीन गुप्ता ने रक्सा थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पड़ोसियों द्वारा उसके मकान पर कब्जा किया जा रहा है, जब उसने मना किया तो उन्होंने घर में घुसकर लोहे की रांड से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।