प्रयागराज: सीएम योगी ने संगम क्षेत्र में 'मां की रसोई' का उद्घाटन किया, लोगों को भोजन का भरोसा
संगम नगरी प्रयागराज में आज शुक्रवार को करीब 12:00 बजे के आसपास संगम क्षेत्र में 'मां की रसोई' का उद्घाटन किया तथा लोगों को भोजन भी परोसा। इस रसोई मे जरूरतमंद लोगों को ₹9 में भरपूर भोजन मिलेगा। थाली में दाल, रोटी, सब्जी, चावल ,सलाद और मिठाई भी दी जाएगी।यह रसोई नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित की जा रही है।