सिंघिया: मात्र ₹760 में अयोध्या का होगा दर्शन, 12 फरवरी को चलेगी समस्तीपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन
अयोध्या का दर्शन करना अब आसान हुआ। 12 फरवरी को 1300 लोग अयोध्या का मात्र ₹760 में दर्शन कर सकेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़े पैमाने पर लोग अयोध्या जाने को इच्छुक है और 25 जनवरी तक इसका रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।