हलसी थाना की पुलिस ने दो अभियुक्त एवं चार वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 3 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. जमुई जिला के सोनकर गांव से छिनतई के मामले में अनिकेत कुमार को तथा प्रेमडीहा गांव से मारपीट मामले में इरशाद साह को गिरफ्तार किया गया. वही दीरा गांव से वारंटी रामप्रवेश सिंह को वह गेरुआ पुरसंडा गांव से 3 वारंटी को गिरफ्तार किया गया.